मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा के 18 वरिष्ठ अधिकारियों को मिली उच्च वेतनमान की सौगात

WhatsApp Channel Join Now
मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा के 18 वरिष्ठ अधिकारियों को मिली उच्च वेतनमान की सौगात


- मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में विभागीय छानबीन समिति का महत्वपूर्ण निर्णय

भोपाल, 09 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन ने राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) संवर्ग के वरिष्ठ अधिकारियों को उनके दीर्घ सेवाकाल एवं सेवाओं के अनुरूप उच्च वेतनमान का लाभ प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में लिए गए इस निर्णय के तहत मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा के 18 वरिष्ठ अधिकारियों को अधिसमय वेतनमान एवं वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान स्वीकृत किया गया है।

जनसंपर्क अधिकारी राजेश दाहिमा ने शुक्रवार को बताया कि गृह विभाग, मंत्रालय (वल्लभ भवन), भोपाल में विगत दिनों आयोजित विभागीय छानबीन समिति की उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों की पात्रता एवं सेवाकाल का परीक्षण करने के उपरांत यह निर्णय लिया गया।

7 वरिष्ठ अधिकारियों को अधिसमय वेतनमान

उन्होंने बताया कि वर्ष 2001 बैच तक के 7 वरिष्ठ अधिकारियों को अधिसमय वेतनमान स्वीकृत किया गया है। इन अधिकारियों को छठे वेतनमान के अनुसार ₹37,400–67,000 तथा ग्रेड पे ₹8,900 का वेतनमान प्राप्त होगा। इन अधिकारियों में अजय प्रताप सिंह, घनश्याम मालवीय, श्रीमती इरमीन शाह, अरविन्द कुमार दुबे, अमरेन्द्र सिंह, आशीष खरे एवं उमेश कुमार शर्मा शामिल हैं।

वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान का लाभ

वर्ष 2006 बैच तक के वरिष्ठ अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान स्वीकृत किया गया है। इसके अंतर्गत छठे वेतनमान के अनुसार ₹37,400–67,000 तथा ग्रेड पे ₹8,700 का वेतनमान निर्धारित है।

वेतनमान प्राप्त करने वाले अधिकारी

1. परमिन्दर सिंह सैनी

2. नवीन कुमार चौधरी

3. अखिलेश सिंह रेनवाल

4. अभिषेक दीवान

5. डॉ. संजीव कुमार उईके

6. शिवकुमार सिंह

7. अंतर सिंह कनेश

8. नवल सिंह सिसोदिया

9. श्रीमती ज्योति ठाकुर

10.श्रीमती सुनीता रावत

11.बालमुकुंद शाक्य

सेवा लाभ से बढ़ेगा अधिकारियों का मनोबल

जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में लिए गए इस संवेदनशील एवं सामयिक निर्णय से राज्य पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों को उनके दीर्घ सेवाकाल के अनुरूप समयबद्ध सेवा लाभ प्राप्त होगा। इससे अधिकारियों के मनोबल एवं कार्यक्षमता को संबल मिलेगा तथा पुलिस प्रशासन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उन्हें समय पर नियमानुसार सेवा लाभ उपलब्ध कराने पर निरंतर ध्यान दिया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों को उच्च वेतनमान का लाभ मिलना उनके अनुभव, दीर्घ सेवाकाल और विभाग के प्रति योगदान के अनुरूप महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय है। यह निर्णय पुलिस बल के मनोबल को सुदृढ़ करने के साथ ही प्रदेश में कानून व्यवस्था एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग को और मजबूती प्रदान करेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story