सेंधवा में मुंबई-आगरा हाईवे पर मजदूराें से भरी पिकअप पलटी, 12 वर्षीय बच्चे की मौत, 20 घायल

WhatsApp Channel Join Now
सेंधवा में मुंबई-आगरा हाईवे पर मजदूराें से भरी पिकअप पलटी, 12 वर्षीय बच्चे की मौत, 20 घायल


सेंधवा, 17 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सेंधवा जिले में मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में एक 12 वर्षीय बच्चे की जान चली गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। घायलाें में 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सालीकला के समीप मजदूरों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन में 25 से अधिक मजदूर सवार थे, जो जामली, लवाणी और आसपास के क्षेत्रों से रोज़गार के लिए राजपुर जा रहे थे। हादसे में जामली निवासी 12 वर्षीय सीतेश, पुत्र चपलिया की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों में से 16 लोगों को सिविल अस्पताल सेंधवा लाया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं अन्य 5 घायलों को नारायणदास अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें 4 की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों का उपचार जारी है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घायलों के नाम

1. संगीता उगला, उम्र 22 साल, निवासी जामली

2. हुरली कैलाश, उम्र 40 साल, निवासी जामली

3. निनला किना, उम्र 16 साल, निवासी जामली

4. वीरमा फिना, उम्र 32 साल, निवासी, जामली

5. लीला बाई जतन, उम्र 52 साल, निवासी जामली

6. करून दिनेश, उम्र 16 साल, निवासी जामली

7. प्रतिज्ञा सुनील, उम्र 16 साल, निवासीजामली

8. संगीता हुबला, उम्र 16 साल, निवासीजामली (जिला अस्पताल रेफर)

9. हरकी गुड़िया, उम्र 20 साल, निवासीजामली

10. सीतेश चपल्या, उम्र 12 साल (मृत), निवासीजामली

11. रीनका शोभाराम, उम्र 8 साल, निवासी लवाणी

12. सुशीला शोभाराम, उम्र 40 साल, निवास लवाणी

13. बायु कालख्या, उम्र 17 साल, निवासीजामली

14. परसी कालख्या, उम्र 45 साल, निवासीजामली

15. बीरमा भीना, उम्र 40 साल, निवासीजामली

16. नीरा हादु, उम्र 26 साल, निवासीजामली

17. भूरली कैलाश, उम्र 40 साल, निवासीजामली

18. रोशनी गुरलाल, उम्र 15 साल, निवासी लवाणी

19. पारू रेवला, उम्र 15 साल, निवासीजामली

20. रितेश कैलाश, उम्र 14 साल, निवासीजामली

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story