सीहोरः जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय नायकों के योगदान और गौरवशाली इतिहास को किया याद

WhatsApp Channel Join Now
सीहोरः जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय नायकों के योगदान और गौरवशाली इतिहास को किया याद


सीहोरः जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय नायकों के योगदान और गौरवशाली इतिहास को किया याद


सीहोरः जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय नायकों के योगदान और गौरवशाली इतिहास को किया याद


सीहोरः जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय नायकों के योगदान और गौरवशाली इतिहास को किया याद


- ढोल-मांदल की थाप और बिरसा मुंडा के जयघोष से गूंजा नगर, निकाली गई रैली

सीहोर, 15 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सीहोर में रविवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर पीजी कॉलेज में जिला स्तरीय कार्यक्रम उत्साह, उमंग और श्रद्धापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों ने जनजातीय समाज की समृद्ध लोककला, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को गीत, संगीत एवं नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली इतिहास और परंपराओं की झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला भाजपा अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र मेवाड़ा एवं जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सूर्य सिंह बारेला सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में धार जिले के डही से आयोजित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी देखा और सुना गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन में जनजातीय नायकों के योगदान तथा उनकी समृद्ध सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन और संघर्ष देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन, शोषण और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करते हुए जनजातीय समाज में स्वाभिमान, एकता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता का संचार किया। उन्होंने जल, जंगल और जमीन से जुड़े जनजातीय समुदायों के अधिकारों तथा उनकी सामाजिक-सांस्कृतिक पहचान की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका नेतृत्व और संघर्ष भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में विशिष्ट स्थान रखता है।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन हमें साहस, आत्मसम्मान, सामाजिक एकजुटता और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने की प्रेरणा देता है। मातृभूमि के प्रति उनका समर्पण और समाज के अधिकारों के लिए किया गया संघर्ष सदियों तक आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। जनजातीय गौरव दिवस ऐसे महान नायकों के योगदान को स्मरण करने और नई पीढ़ी को उनके गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने का महत्वपूर्ण अवसर है।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कलाकारों ने जनजातीय समाज की समृद्ध लोककला, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को गीत, संगीत एवं नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

ढोल-मांदल की थाप और बिरसा मुंडा के जयघोष से गूंजा नगर, निकाली गई रैली

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर सीहोर नगर में उत्साह और उल्लास के साथ रैली निकाली गई। रैली में जनजातीय समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर ढोल-मांदल की थाप पर उत्साहपूर्वक नृत्य किया और भगवान बिरसा मुंडा के जयघोष लगाए। रैली के दौरान पूरा नगर जनजातीय गौरव और वीर नायक भगवान बिरसा मुंडा के जयकारों से गूंज उठा। रैली के माध्यम से जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, एकता और गौरवशाली इतिहास का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में अनुसूचित जाति जनजाति कार्य विभाग के जिला संयोजक धीरेंद्र कुशवाहा सहित अधिकारी कर्मचारी, छात्र एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा रोजगार योजना के अंतर्गत बैंक द्वारा स्वीकृत प्रकरणों के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र/ चेक वितरित किए गए

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777407 Articles

Share this story