राजगढ़ः 200 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन युवक गिरफ्तार, दो बाइक सहित 11 लाख का मशरुका जब्त

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः 200 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन युवक गिरफ्तार, दो बाइक सहित 11 लाख का मशरुका जब्त


राजगढ़,15 नवंबर (हि.स.)। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत सुठालिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं। जब्त मादक पदार्थ और वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 11 लाख रुपए बताई गई है। तीनों आरोपित गुना जिले के रहने वाले हैं।

थाना प्रभारी अनिल राहोरिया ने रविवार को बताया कि बीती रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक बिना नंबर की बाइक से ग्राम टोडी-मऊ होते हुए सुठालिया आ रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केएल बंजारे और एसडीओपी ब्यावरा प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में गठित टीम ने मऊ तिराहे पर यात्री प्रतीक्षालय के सामने घेराबंदी कर बाइक सवारों को रोका। तलाशी में उनके पास से एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पूछताछ में तीसरे आरोपित का नाम आया सामने पुलिस ने धनीराम (28)पुत्र शंकरलाल और राजकुमार उर्फ आरके (24)पुत्र उदल दोनों निवासी ग्राम बीलाखेड़ी, थाना धरनावदा, जिला गुना को गिरफ्तार किया। पूछताछ पर राधे उर्फ देवा (19) पुत्र संदीप निवासी बीलाखेड़ी की जानकारी मिली। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एमडी ड्रग्स और एक अन्य मोटरसाइकिल जब्त की। तीनों से अलग-अलग मात्रा में मिली ड्रग्स पुलिस के अनुसार धनीराम से 74 ग्राम, राजकुमार से 67 ग्राम और राधे उर्फ देवा से 59 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस अब मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लायर और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में पूछताछ कर रही है। कार्रवाई में सुठालिया पुलिस, धरनावदा थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777648 Articles

Share this story