राजगढ़ में युवक के कब्जे से 1.15 लाख रुपये की स्मैक जब्त

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ में युवक के कब्जे से 1.15 लाख रुपये की स्मैक जब्त


राजगढ़, 28 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में बोड़ा थाना पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10.12 ग्राम स्मैक जब्त की है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 1 लाख 15 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।

थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि महुआ रोड स्थित मंडी परिसर में एक युवक स्मैक लेकर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर सुभान (40) पुत्र ईश्वर सिंह सांसी, निवासी हुलखेड़ी को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10.12 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी देवेंद्र राजपूत, एएसआई समीर खान, श्यामलाल दांगी, प्रधान आरक्षक रामनारायण जटिया, आरक्षक मनजीत जाट, दुष्यंत जाट, मुलायम सिंह यादव और प्रदीप शाक्य सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768503 Articles

Share this story