अनूपपुर: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसा दूसरा ट्रक, चालक-क्लीनर की मौत

WhatsApp Channel Join Now

अनूपपुर, 26 नवंबर (हि.स.)। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राज मार्ग-43 पर बुधवार-गुरुवार की रात बुरहानपुर रोड पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार दूसरा ट्रक जा घुसा। हादसे में ट्रक चालक और उसके सहयोगी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गए। पुलिस ने एक शव बाहर निकाल लिया है, जबकि दूसरे को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ। ओडिशा से लकड़ी लोड कर अनूपपुर की ओर जा रहा ट्रक सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक और उसका सहयोगी केबिन में ही दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही कोतमा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद एक शव को ट्रक से बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरा शव अब भी केबिन में फंसा हुआ है। पुलिस दोनों मृतकों की पहचान करने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त ट्रक उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है। हालांकि वह कहां से आ रहा था और कहां जा रहा था, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम रात से ही मौके पर मौजूद है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783308 Articles

Share this story