शिवपुरीः पुलिस महानिरीक्षक ने किया एसडीओपी कार्यालय करैरा के नवीन कक्ष का लोकार्पण

WhatsApp Channel Join Now
शिवपुरीः पुलिस महानिरीक्षक ने किया एसडीओपी कार्यालय करैरा के नवीन कक्ष का लोकार्पण


शिवपुरीः पुलिस महानिरीक्षक ने किया एसडीओपी कार्यालय करैरा के नवीन कक्ष का लोकार्पण


शिवपुरी, 07 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में रविवार को पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन अरविंद कुमार सक्सेना द्वारा एसडीओपी कार्यालय करैरा के नवीन कक्ष का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले तथा एसडीओपी आयुष झाखड़, नगर निरीक्षक विनोद सिंह छावई विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने नवीन कक्ष का अवलोकन किया तथा पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने पर जोर दिया।अधिकारियों ने कहा कि बेहतर आधारभूत सुविधाओं से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य निष्पादन में सुविधा मिलेगी, जिससे आमजन को भी त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने नवीन कक्ष के निर्माण को करैरा क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए इसके लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। इस समारोह में पुलिस विभाग की कार्यकुशलता, पारदर्शिता एवं जनसेवा को और अधिक सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / युगल किशोर शर्मा

Share this story