‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ के संकल्प को लेकर विशाल पदयात्रा आज जबलपुर में, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now
‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ के संकल्प को लेकर विशाल पदयात्रा आज जबलपुर में, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल


भोपाल, 02 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आज साेमवार को जबलपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ संकल्प को लेकर आयोजित विशाल पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह शामिल होंगे।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजगाेपाल लाेया ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ विशाल पदयात्रा सोमवार को दोपहर 3 बजे जबलपुर के शहीद स्मारक गोल बाजार से प्रारंभ होकर मालवीय चौक, लार्डगंज, बड़ा फुहारा, तुलाराम चौक, करमचंद चौक, मालवीय चौक होते हुए पुनः शहीद स्मारक गोलबाजार पहुंचेगी। पदयात्रा में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ निशांत खरे, प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी राहुल कोठारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, सांसद आशीष दुबे, राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि, जिला प्रभारी पूर्व सांसद आलोक संजर, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, अभिलाष पांडे, मेला एवं तीर्थ प्राधिकरण अध्यक्ष विनोद गोटिया, जबलपुर जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, जबलपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी, खेल संगठनों के प्रमुख, शहर के गणमान्यजन, मातृशक्ति सहित करीब एक लाख लोग शामिल होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770788 Articles

Share this story