सतनाः विश्वजनसंख्या दिवस पर निकली जागरूकता रैली

WhatsApp Channel Join Now
सतनाः विश्वजनसंख्या दिवस पर निकली जागरूकता रैली


सतना, 11 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सतना में शनिवार को विश्व जनसंख्यादिवसअभियान-2026 के शुभारंभ अवसर पर जीएनएम प्रशिक्षण केन्द्र, धवारी में जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया। रैली को सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली के माध्यम से आमजन को इस वर्ष की थीम 'माँ और बच्चे की अच्छी सेहत के लिए गर्भधारण के लिए सही समय तथा गर्भावस्था के बीच सही अंतर रखना जरूरी है। अनचाहे गर्भधारण से बचें।' तथा अभियान के नारे 'जब बच्चों में हो सही अंतराल, परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल' का संदेश दिया गया। रैली में परिवार नियोजन, सुरक्षित मातृत्व एवं दो बच्चों के बीच उचित अंतराल रखने के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. नलिनी शुक्ला, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राकेश कर्स, जिला अनुश्रवण अधिकारी नरेश सिंह, जीएनएम प्रशिक्षण केन्द्र एवं पीएचसी धवारी के अधिकारी-कर्मचारी, एएनएम, जीएनएम प्रशिक्षणार्थी तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि 11 से 18 जुलाई तक जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में विश्व जनसंख्या दिवस अभियान के अंतर्गत परिवार नियोजन सेवाएं, जन-जागरूकता गतिविधियां एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हीरेन्‍द्र द्विवेदी

Share this story