सतनाः एक ही परिवार के छह सदस्यों ने लिया देह दान का संकल्प

WhatsApp Channel Join Now
सतनाः एक ही परिवार के छह सदस्यों ने लिया देह दान का संकल्प


सतना, 21 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सतना में मानव सेवा और परोपकार की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत करते हुए संत मोतीराम आश्रम की प्रेरणा से प्रेरित होकर एक ही परिवार के 6 सदस्यों ने मरणोपरांत देहदान का संकल्प लिया।

आश्रम के सेवादारी अतुल दुबे ने रविवार को बताया कि ग्राम जर्नादनपुर सतना निवासी सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक संस्था के संस्थापक आजीवन ट्रस्टी सदस्य पूर्व अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह, रंजना सिंह, भगवान सिंह, देवी, लोकनाथ सिंह, संगीता सिंह ने समाज को प्रेरणा देते हुए मरणोपरांत देहदान का संकल्प लिया।

परिवार के सदस्यों ने कहा कि संतों के सान्निध्य और आश्रम द्वारा संचालित जनजागरण अभियान से प्रेरित होकर यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है परिवार का मानना है कि मृत्यु के पश्चात शरीर पंचतत्व में विलीन हो जाता है, ऐसे में देहदान के माध्यम से चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में योगदान देकर अनेक लोगों के जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है।

महंत स्वामी खिम्यादास ने कहा कि देहदान महादान है। यह ऐसा पुण्य कार्य है जो व्यक्ति के जीवन के बाद भी समाज और मानवता के कल्याण का माध्यम बनता है एक ही परिवार के 6 सदस्यों द्वारा लिया गया यह संकल्प समाज में सेवा, त्याग और मानव कल्याण की भावना को नई दिशा प्रदान करेगा। यह पहल निश्चित रूप से अन्य परिवारों को भी प्रेरित करेगी कि वे मानवता के हित में ऐसे महान कार्यों करने के लिए आगे आयेंगे ऐसा मेरा विश्वास है।

आश्रम के सेवादारी विनोद गेलानी ने बताया यह 156 वां देहदान का संकल्प है जबकि इसके पूर्व 13 देह मेडिकल कॉलेज रीवा सतना को सौंपी जा चुकी है। देहदान का संकल्प लेने पर परिवार को महंत स्वामी खिम्यादास डॉ, प्रवीण श्रीवास्तव डॉ, सुनील कारखुर डॉ संतोष शर्मा डॉ, अनुज शुक्ला डॉ, प्रियांशी अवस्थी ने संकल्प पत्र प्रदान किया। भाई प्रह्लाद अतुल दुबे गोपीचंद कापड़ी नमो नारायण खत्री मनोहर मोरियानी ने मुकेश अग्रवाल अनिल चौरसिया विनोद गेलानी ने साधुवाद दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हीरेन्‍द्र द्विवेदी

Share this story