सतना के उतैली में गैस सिलेंडर से भरे वाहन में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी

WhatsApp Channel Join Now
सतना के उतैली में गैस सिलेंडर से भरे वाहन में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी


सतना, 03 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सतना शहर के उतैली स्थित पीएम आवास कॉलोनी में मंगलवार को गैस सिलेंडर पहुंचाने वाले एक वाहन में अचानक आग लग गई। वाहन में बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर रखे होने के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों को बड़े हादसे की आशंका सताने लगी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाई और वाहन से गैस सिलेंडरों को आनन-फानन में नीचे उतारना शुरू कर दिया। समय रहते सिलेंडरों को आग की चपेट में आए वाहन से अलग कर दिए जाने के कारण संभावित बड़ा हादसा टल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गैस सिलेंडरों से भरे वाहन में आग लगने की घटना ने ऐसे वाहनों में सुरक्षा और अग्निशमन के इंतजामों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों और घटना में हुए नुकसान की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

हिन्दुस्थान समाचार / हीरेन्‍द्र द्विवेदी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771893 Articles

Share this story