चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने सुना मन की बात का प्रसारण

WhatsApp Channel Join Now
चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने सुना मन की बात का प्रसारण


सतना, 25 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सतना जिले में स्थित महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने रविवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो प्रसारण 'मन की बात' की 139वीं कड़ी को अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में देखा और सुना।

कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से इस प्रसारण में सहभागिता की। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामोदय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने देश के विभिन्न हिस्सों में दो रहे नवाचारों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सर्वांगीण विकास की प्रत्यक्ष तस्वीर को गहराई से देखा सुना और समझा।

विद्यार्थियों में उत्साह

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने देश के विभिन्न अंचलों में हो रहे नवाचारी और विकास कार्यों पर गहन रुचि दिखाई। कुलसचिव प्रो आञ्जनेय पांडेय और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ उमेश कुमार शुक्ला ने भी विचार व्यक्त किए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हीरेन्‍द्र द्विवेदी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766721 Articles

Share this story