सतना एवं मैहर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शिवर संपन्न

WhatsApp Channel Join Now
सतना एवं मैहर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शिवर संपन्न


सतना, 13 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सतना में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को कोटर तहसील परिसर में जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सांसद गणेश सिंह की मौजूदगी में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सपना त्रिपाठी और अपर कलेक्टर विकास सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।

जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की एक साथ मौजूदगी में आयोजित इस शिविर में लोगों को अपनी शिकायतें सीधे प्रशासन के सामने रखने का अवसर मिला। शिविर में जनपद अध्यक्ष रावेंद्र सिंह, बाबूलाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आवेदकों से उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अभियान के तहत राजस्व, पुलिस, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों से जुड़ीजनसमस्याओं को सुनने और उनके निराकरण की प्रक्रिया पर जोर

दिया जा रहा है।

एक ही वाहन पर सवार होकर निकले अधिकारी

इसके पहले कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अपर कलेक्टर सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एक ही वाहन से कलेक्ट्रेट परिसर से कोटर के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत प्रशासनिक अधिकारियों का तहसील और मैदानी स्तर पर पहुंचकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करना प्रमुख उद्देश्य है। अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं और सेवाओं को आम नागरिकों

तक पहुंचाने, लंबित शिकायतों के निराकरण में तेजी लाने तथा प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने की पहल की जा रही है। कोटर में आयोजित शिविर इसी दिशा में जिला प्रशासन की सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है। अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं और सेवाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने, लंबित शिकायतों के निराकरण में तेजी लाने तथा प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने की पहल की जा रही है। कोटर में आयोजित शिविर इसी दिशा में जिला प्रशासन की सक्रियता के रूप में देखा जा रहा

कलेक्टर ने कोटर में विद्यालय एवं स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माणाधीन नवीन भवन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री हंसराज सिंह, अपर कलेक्टर विकास सिंह, एसडीएम संदीप श्रीवास्तव, सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

वहीं मैहर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत रामनगर विकासखंड के ग्राम मूर्तिहाई में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। अपर कलेक्टर रोशन राय ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई कर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में कुल 96 आवेदन प्राप्त हुए।

शिविर में मूर्तिहाई सहित जिन्ना, मर्यादपुर, जवहाटोला, देवदहा, भमरहा, मनकीसर, बेलहाई, मझटालवा, बूढ़ाबाउर, पैपखरा, सरिया एवं कैथहा ग्रामों के नागरिक शामिल हुए। ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं और आवश्यकताओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। अपर कलेक्टर राय ने प्रत्येक आवेदन पर संबंधित विभाग की जिम्मेदारी तय करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदनों का परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाएं तथा शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से करें।

अपर कलेक्टर रोशन राय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शासन और प्रशासन की पहुंच को सुदृढ़ करना तथा आम नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि शिविरों में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता और गंभीरता से कार्रवाई की जाए। किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा आवेदकों को की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनसमस्याओं के निराकरण में तत्परता बरतने के निर्देश दिए।

शिविर में एसडीएम एस.पी. मिश्रा, एसडीओपी ख्याति मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य तारा पटेल, जनपद पंचायत रामनगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेदमणि मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हीरेन्‍द्र द्विवेदी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776615 Articles

Share this story