सतनाः भगवान कामता नाथ के दर्शन कर भाजयुमों ने प्रारंभ की महारैली

WhatsApp Channel Join Now
सतनाः भगवान कामता नाथ के दर्शन कर भाजयुमों ने प्रारंभ की महारैली


सतना, 27 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सतना में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गुरुवार को चित्रकूट से सतना तक 'युवा संकल्प महारैली' का आयोजन किया। युवा शक्ति-राष्ट्र शक्ति के नारों के साथ निकली इस ऐतिहासिक रैली का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।

चित्रकूट से प्रारंभ हुई यह रैली जैसे ही वीरभूमि पिंडरा पहुंची, यश यादव ने वीरों की माटी को नमन किया। शहीद स्मारक में नमन करने के बाद वहां पहले से मौजूद युवाओं ने नारे लगाते हुए उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मझगवां में सांसद गणेश सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष भगवती पाण्डेय ने स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर भाजपा के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त भाजयुमो अध्यक्ष यश यादव का स्वागत करते हुए उन्हे शुभकामनाएं दीं। कोठी में युवाओं ने अपने नेता का स्वागत करते हुए उन्हे बधाई और शुभकामनाएं दीं।

यश यादव का सतना पहुंचने तक जगह-जगह स्वागत का क्रम जारी रहा। इस रैली में भारतीय जनता पार्टी के सभी ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में युवा साथी उत्साहपूर्वक सहभागी हुए। रैली का समापन एवं दायित्व ग्रहण कार्यक्रम भाजपा कार्यालय में आयोजित है। खबर लिखे जाने तक यह कार्यक्रम प्रारंभ नहीं हुआ था।

इस अवसर पर सभी सांसद गणेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष भगवती पाण्डेय, चित्रकूट प्राधिकरण के अध्यक्ष विजय यादव, डा. कृष्णा पाण्डेय, ऋषभ सिंह छोटू, विजय तिवारी, राव प्रबल श्रीवास्तव, मनीष तिवारी, प्रदीप यादव, आदित्य यादव, रोहित यादव, अमित गर्ग, विवेक पाण्डेय, ओमप्रकाश शर्मा, विनोद मिश्रा समेत जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ भाजपा नेता, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं शुभचिंतकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हीरेन्‍द्र द्विवेदी

Share this story