छिंदवाड़ाः सांसद बंटी विवेक साहू ने 375 किमी की धार्मिक पदयात्रा पूरी की, पहुंचे मैहर

WhatsApp Channel Join Now
छिंदवाड़ाः सांसद बंटी विवेक साहू ने 375 किमी की धार्मिक पदयात्रा पूरी की, पहुंचे मैहर


छिंदवाड़ाः सांसद बंटी विवेक साहू ने 375 किमी की धार्मिक पदयात्रा पूरी की, पहुंचे मैहर


छिंदवाड़ा, 13 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के छिन्दवाड़ा-पांढुर्ना संसदीय क्षेत्र के सांसद बंटी विवेक साहू अपने दृढ़ संकल्प के साथ सोमवार को मैहर पहुंचे। सांसद साहू 14 दिन की 375 किमी की धार्मिक पदयात्रा पूरी कर मैहर में मां शारदा धाम में माथा टेककर मध्य प्रदेश सहित छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा के जिलेवासियों के लिए सुख समृद्धि,वैभव और खुशहाली की कामना के साथ अच्छी बारिश की प्रार्थना भी करेंगे।

सांसद बंटी विवेक साहू पिछले 13 दिनोंं से छिन्दवाड़ा से मैहर तक लगातार धार्मिक पदयात्रा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सोमवार तक छिन्दवाड़ा, सिवनी, जबलपुर और कटनी तक धार्मिक पदयात्रा पूरी करते हुए अब मैहर पहुंचे है। रात्रि विश्राम कर वे 14 जुलाई की सुबह मैहर में मां शारदा धाम में माथा टेककर पूजा अर्चना करेंगे।

विदित हो कि धार्मिक यात्रा के दौरान मैहर में स्थित मां शारदा धाम के करीब पहुंचकर सांसद बंटी विवेक साहू सहित सैकड़ों पदयात्रियों के हौसले और भी बुलंद हुए है। पदयात्रा के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू और पदयात्रियों का भव्य स्वागत और अभिनंदन करने के लिए छिंदवाड़ा व पांढुर्णा सहित अन्य स्थानों से पहुंच रहे हजारों लोगों के द्वारा भी सांसद बंटी विवेक साहू और पदयात्रियों का हौसला बढ़ाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बारिश के मौसम में तमाम प्राकृतिक और शारीरिक कठिनाईयों के बीच भी सांसद बंटी विवेक साहू अपने सैकड़ों पदयात्रियों के साथ निरंतर पदयात्रा किए है। इस दौरान छिन्दवाड़ा, सिवनी, जबलपुर कटनी एवं मैहर में सांसदों, विधायकों, महापौरों सहित भारतीय जनता पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों, समाजसेवियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सांसद बंटी विवेक साहू का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया और पदयात्रा में शामिल हुए।

आज मैहर पहुंची सांसद की धार्मिक पदयात्रा

विदित हो कि सांसद बंटी विवेक साहू की 14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा छिंदवाड़ा, सिवनी, जबलपुर और कटनी के बाद अब मैहर पहुंची है। सांसद बंटी विवेक साहू 14 जुलाई को मैहर में मां शारदा के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करते हुए प्रदेश सहित छिंदवाड़ा और पांढुर्णा के आमजनों की सुख, समृद्धि, वैभव और खुशहाली की कामना के साथ अच्छी बारिश की प्रार्थना भी करेंगे। 14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू प्रतिदिन सुबह और देर शाम को पदयात्रा की। सफलता की कामना के साथ में मां शारदा की पूजा अर्चना व आरती के साथ धार्मिक पदयात्रा की शुरूआत और संपन्न की है। इस दौरान वे पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पदयात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों वनविभाग एवं आमजनों के सहयोग से पौधे रोपित भी किए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / sandeep chowhan

Share this story