सलकनपुर देवीलोक के भूमि-पूजन में श्रद्धालुओं का आना परम सौभाग्य की बात: शिवराज

WhatsApp Channel Join Now
सलकनपुर देवीलोक के भूमि-पूजन में श्रद्धालुओं का आना परम सौभाग्य की बात: शिवराज


- विजयासन माता धाम सलकनपुर में 29 से 31 मई तक होगा देवीलोक महोत्सव, मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

भोपाल, 26 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सीहोर जिले के सलकनपुर में देवीलोक के भूमि-पूजन कार्यक्रम में आस-पास के जिलों के श्रद्धालुओं का आना परम सौभाग्य की बात है। सलकनपुर में अद्भुत देवीलोक का निर्माण होगा। आगामी 29 से 31 मई तक विजयासन माता धाम सलकनपुर में देवीलोक महोत्सव होने जा रहा है। देवीलोक के भूमि-पूजन का मुख्य कार्यक्रम 31 मई को होगा। इसके पहले 29 और 30 मई को विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियाँ होंगी।

मुख्यमंत्री चौहान शुक्रवार शाम को अपने निवास कार्यालय समत्व भवन में देवीलोक महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। इस मौके पर सांसद रमाकांत भार्गव, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, संभागायुक्त माल सिंह, सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि महोत्सव का कार्यक्रम बेहतर, व्यवस्थित और भव्य हो। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, भोजन, वाहन और पंडाल आदि की व्यवस्थाएँ बेहतर हों। आस-पास के जिलों से आने वाले वाहनों के रजिस्ट्रेशन और पार्किंग की व्यवस्था कर ली जाये। देवीलोक महोत्सव का वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया जाये।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/मयंक

Share this story