शहडोल : ग्रापं के सचिवों एवं रोजगार सहायको का कटा वेतन, एसडीएम ने 7 पटवारियों को थमाया नोटिस

WhatsApp Channel Join Now
शहडोल : ग्रापं के सचिवों एवं रोजगार सहायको का कटा वेतन, एसडीएम ने 7 पटवारियों को थमाया नोटिस


शहडोल , 26 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के कलेक्टर पार्थ जायसवाल के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विभाग अमृता गर्ग ने फार्मर रजिस्ट्री में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर 7 पटवारियों को कारण बताओं नोटिस जारी रिते हुए तीन दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वही 8 सचिवों एवं रोजगार सहायको का एक-एक दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किया है।

एसडीएम ने बुधवार को जिले के 7 पटवारियों में पटवारी हल्का खेतौली चित्रा धर्या, पटवारी हल्का हर्रा-98 राजेश्वर मेहरा, पटवारी हल्का भानपुर-105 निलेश पांडे, पटवारी हल्का बिरूहली सूर्यभानु सिंह, पटवारी हल्का कटकोना ज्योति मिश्रा, पटवारी हल्का छाता सुजीत श्रीवास्तव, पटवारी हल्का खोह रफीक खान को नोटिश जारी किया हैं।

इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी अमृता गर्ग ने फार्मर आईडी के कार्य में लगाई गई ड्यूटी में अनुपस्थित होने पर ग्राम पंचायत बरुका, कंचनपुर, हर्रा टोला,नवलपुर, पंचगाव, सिंदूरी, श्यामडीह, गोरतरा के सचिवों एवं रोजगार सहायको का एक-एक दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किया है।

मनीष शुक्ला

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story