सागरः जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में नए वाचनालय के लिए विधायक शैलेंद्र जैन ने किया स्थल निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
सागरः जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में नए वाचनालय के लिए विधायक शैलेंद्र जैन ने किया स्थल निरीक्षण


सागर, 12 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सागर में विधायक शैलेंद्र जैन ने रविवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में नए वाचनालय और हॉल निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने भूमि के सदुपयोग और छात्रों की सुविधा हेतु जल्द राशि स्वीकृत कराकर निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया है।

जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने विधायक शैलेंद्र जैन से कार्यालय परिसर में रिक्त पड़ी भूमि के रचनात्मक उपयोग का आग्रह किया था। इसी तारतम्य में विधायक ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया। विधायक जैन ने स्थल निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्य निर्माण कार्य शुरू होने से पहले खाली भूमि पर पेवर्स ब्लॉक लगाए जाएं, ताकि परिसर व्यवस्थित रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस परियोजना के लिए बजट आवंटन की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन के साथ अभय श्रीवास्तव, देवेंद्र चौबे एवं विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुमार चौबे

Share this story