सागर के डायल-112 की तत्परता से अचानक बीमार हुई महिला को समय पर मिला इलाज

WhatsApp Channel Join Now
सागर के डायल-112 की तत्परता से अचानक बीमार हुई महिला को समय पर मिला इलाज


भोपाल, 27 अप्रैल (हि.स.) । मध्य प्रदेश के सागर जिले के थाना देवरी क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई से अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर 40 वर्षीय महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया। इस मानवीय पहल से महिला को शीघ्र चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112, भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना देवरी क्षेत्र अंतर्गत पृथ्वी वार्ड में एक महिला का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया है। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही देवरी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112एफआरव्ही वाहन को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

मौके पर पहुँचकर डायल-112 स्टाफ सैनिक अनिल एवं पायलट भैयालाल काछी ने पाया कि 40 वर्षीय महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी।चिकित्सा वाहन उपलब्ध न होने एवं अन्य कोई साधन न होने की स्थिति में परिवार ने डायल-112 को कॉल किया। डायल-112 जवानों ने तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए महिला को परिजनों के साथ एफआरव्ही वाहन से तत्काल शासकीय चिकित्सालय, देवरी पहुँचाया। डायल-112 की त्वरित कार्यवाही से महिला को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सकी।

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story