राजगढ़ः सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पुलिस ने निकाली साइक्लोथॉन रैली

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पुलिस ने निकाली साइक्लोथॉन रैली


राजगढ़, 29 मार्च (हि.स.)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राजगढ़ पुलिस द्वारा जिले में रविवार को भव्य साइकिल रैली (साइक्लोथॉन) का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के नेतृत्व में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

यह रैली पुलिस लाइन राजगढ़ से शुरु हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः पुलिस लाइन पहुंची, जहां समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। रैली का उद्देश्य युवाओं व आमजन में देशभक्ति, एकता, अनुशासन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केएल. बंजारे ने पुलिस लाइन राजगढ़ से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया साथ ही कहा कि यह रैली प्रत्येक माह लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जाएगी। साइक्लोथॉन शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः पुलिस लाइन में संपन्न हुई, जहाँ प्रतिभागियों ने एकता और फिटनेस का संदेश दिया। इस आयोजन के माध्यम से राजगढ़ पुलिस ने जनसहभागिता को बढ़ावा देते हुए समाज में सकारात्मक ऊर्जा व स्वास्थ्य जागरूकता को प्रोत्साहित करने की सराहनीय पहल की। कार्यक्रम में डीएसपी अरविंद सिंह, रक्षित निरीक्षक उर्मिला चैहान, थाना प्रभारी मंजू मखेनिया, सूबेदार दीपक रघुवंशी सहित पुलिस अधिकारी -कर्मचारी और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story