चित्रकूट दीपावली मेले में होगे सुरक्षा के व्यापक एवं पुख़्ता इंतजाम
मैहर, 26 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सतना जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक एवं तीर्थस्थल चित्रकूट में दीपावली अमावस्या के अवसर पर आगामी माह 6 से 10 नवंबर तक पांच दिवसीय मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में देश के विभिन्न प्रांतों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं तथा मेला क्षेत्र में आवश्यक नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी एवं सहयोगी अधिकारी के रूप में दायित्व सौंपे गए हैं। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार एस द्वारा सोमवार को जारी आदेश के अनुसार मेला आयोजन के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय-सीमा में पूरा करनेतथासंबंधितविभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर निगम के आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को नगर परिषद् चित्रकूट के लिए छह फायर ब्रिगेड वाहन कर्मचारियों सहित उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सीईओ स्मार्ट सिटी डॉ. नागार्जुन बी. गौडा तथा स्मार्ट सिटी एवं ई-गवर्नेस से जुड़े अधिकारियों को मेला प्रबंधन के लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सुरक्षा और यातायात की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक को कानून व्यवस्था और यातायात की जिम्मेदारी एसपी हंसराज सिंह संभालेगे।उनके सहयोग के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुविभागीय अधिकारी यातायात प्रभारी एवं थाना प्रभारियों को लगाया जाएगा मेले में भीड़ नियंत्रण के लिए 800 वैरिकेड और रास्तों की जानकारी देने के लिए 50 संकेतक बोर्ड लगाए जाएंगे।
जिला पंचायत सीईओ सपना सिपाठी के माध्यम से 30 पानी के टैंकर और 30 कचरा वाहन लगाए जाएंगे। इसके अलावा व्यवस्थाओं के संचालन के लिए 60 मजदूरों की तैनाती की जाएगी।
चिकित्सा दल और सड़क मरम्मत पर जोर
सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला एंबुलेंस और चिकित्सा दल की व्यवस्था करेंगे। स्मार्ट सिटी की ओर से एकीकृत नियंत्रण कक्ष तैयार किया जाएगा, जिससे व्यवस्थाओं की निगरानी की जा सकेगी। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री पंकज खराड़ी को पीपा पुल और सड़कों की मम्मत समय पर पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / हीरेन्द्र द्विवेदी

