रूस के राष्ट्रपति का भारत दौरा दोनों देशों के मध्य स्थापित करेगा सहयोग के नए आयाम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

WhatsApp Channel Join Now
रूस के राष्ट्रपति का भारत दौरा दोनों देशों के मध्य स्थापित करेगा सहयोग के नए आयाम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव


रूस के राष्ट्रपति का भारत दौरा दोनों देशों के मध्य स्थापित करेगा सहयोग के नए आयाम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव


भोपाल, 04 दिसम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यात्रा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि यह महत्वपूर्ण अवसर दोनों देशों के बीच सहयोग के नए आयाम स्थापित करेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार देर शाम सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन के भारत आगमन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उनका आत्मीय स्वागत हुआ है। यह भारत की श्रेष्ठ सत्कार परम्परा का उदाहरण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बीच मुलाकात दोनों राष्ट्रों की द्विपक्षीय साझेदारी को और अधिक सशक्त और समृद्ध बनाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story