उज्जैन में आरटीओ ने की  बसों की चेकिंग, नियम विरुद्ध संचालन पर कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now
उज्जैन में आरटीओ ने की  बसों की चेकिंग, नियम विरुद्ध संचालन पर कार्रवाई


उज्जैन, 11 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर और जिले में संचालित यात्री बसों पर प्रशासन ने शनिवार को सख्ती की। नियम विरूद्ध संचालित बसों का संचालन करने पर चालक के खिलाफ कार्यवाही की गई।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष मालवीय ने बताया कि शनिवार को आगर रोड पर बसों की व्यापक जांच की गई। विभागीय स्टाफ एवं प्रवर्तन अमले के साथ जिले में संचालित कुल 189 यात्री बसों की जांच की गई। 18 बसों में अनियमितताएं पाई जाने पर 55 हजार रु. का जुर्माना वसूला गया। जांच के दौरान सामने आया कि कई बसों में बॉडी निर्माण से जुड़े निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया था। मोटरयान अधिनियम 1988, केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 एवं एआईएस के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया। इसके अलावा कुछ बसों में परमिट शर्तों का पालन नहीं हो रहा था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल

Share this story