रीवाः संभागीय आईटीआई में आज रोजगार मेले का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
रीवाः संभागीय आईटीआई में आज रोजगार मेले का आयोजन


रीवा, 18 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के रीवा में युवा संगम कार्यक्रम के तहत संभागीय आईटीआई में आज बुधवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इसमें जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

रोजगार उप संचालक अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में 16 कंपनियों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा। मेले में शामिल होने के लिए विभिन्न कंपनियों में युवक एवं युवतियों की आयु सीमा तथा शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। कक्षा 8वीं, 10वीं, 12वीं , स्नातक, स्नातकोत्तर, एमबीए, आईटीआई, डिप्लोमा मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा बीई मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल उतीर्ण युवा जिन्हें अलग-अलग कंपनियों में वेतन एवं भत्ते 7000 रुपए से 35 हजार रुपए तक निर्धारित किया गया है। युवाओ को अपने साथ मूल अंकसूची तथा निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड या वोटर आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन एवं नवीनतम दो पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर आना अनिवार्य होगा।

रोजगार उप संचालक दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में फ्लैश ईवी प्लांट सावरदारी चाकन, फ्लैश इलेक्ट्रानिक्स एचपी चौक चाकन, टेनेको फेडरल म्हालुंगे चाकन, सीएनएच न्यू हॉलैंड प्लांट चाकन, महिंद्रा एण्ड महिन्द्रा लि. पीथमपुर, टेनेको क्लीन एयर इंडिया लि. पीथमपुर, धूत ट्रांसमिशन लि. पीथमपुर, मद्रास रबर फैक्ट्री दहेज गुजरात, मदरसन ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग सानंद गुजरात, एंडयोरेंस सानंद गुजरात, मदरसन ग्रुप नोएडा, कमिंस इंडिया प्रा.लि. पुणे, जिंदल साउथ वेस्ट संभाजी नगर, चैतन्या इंडिया फिन केडिट प्रा.लि. रीवा, सीआईआई-एमसीसी गुजरात तथा मिग्मा पैकट्रॉन प्रा.लि. इंदौर की कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story