रीवाः टी.आर.एस. कॉलेज में आज रोजगार मेले का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
रीवाः टी.आर.एस. कॉलेज में आज रोजगार मेले का आयोजन


रीवा, 25 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में युवा संगम कार्यक्रम के तहत टीआर.एस. कॉलेज में आज बुधवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। रोजगार मेले में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि रोजगार मेले में 44 कंपनियों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा। मेले में शामिल होने के लिए विभिन्न कंपनियों में युवक एवं युवतियों की आयु सीमा तथा शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। वेतन एवं भत्ते 7000 रुपये से 35 हजार रुपये तक निर्धारित किया गया है। वेतन एवं भत्ता विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग देय होगा। युवाओ को अपने साथ मूल अंकसूची तथा निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड या वोटर आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन एवं नवीनतम दो पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर आना अनिवार्य होगा।

रोजगार उप संचालक अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में ईगल हाईटेक इंडस्ट्रियल कार्पोरेट प्रा. लि. औरंगाबाद , सिटी कार प्रा.लि. सतना, विन्ध्या टेलीलिंक लिमिटेड चोरहटा रीवा, आमधनी आपोलो टायर्स लि. बड़ोदरा गुजरात, आमधनी बजाज आटो लिमि. चाकन/औरंगाबाद, डी एण्ड एच सेचरान, बिरला केबिल प्रा. लि. रीवा, डार्लिग पम्प प्रा. लि. रीवा, आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर धार, श्रीराम पिस्टन एण्ड रिंग लि. पथरेडी राजस्थान, एमआरएफ लिमिटेड दहज, आपोलो टायर्स लि. बड़ोदा गुजरात, भारतीय जीवन बीमा निगम रीवा, लेन्सकार्ट इंडिया बिलहरी राजस्थान, याजाकी इंडिया लि. हरियाणा, विनप्रेज इन्फो मीडिया प्रा. लि. लखनऊ, एनईसीओ कंपनी नागपुर, अग्रोफैब मशीनरीज नागपुर, मर्दसन आटोमोटिव लाईटिंग इंडिया प्रा. लि. अहमदाबाद गुजरात, भगवती प्रोडक्टस लि. पुणे महाराष्ट्र, जिंदल पाइप्स गाजियाबाद, प्रभा बायोप्लांट्स प्रा.लि. रीवा, प्रगतिशील बायोटेक प्रा. लि. रीवा, बजाज लाईफ इंश्योरेन्स प्रा. लि. रीवा, सीआईआई एमसीसी इंदौर, गोकलदास एक्सपोर्टस लि. बेंगलुरू, खन्ना पॉलीविअर प्रा. लि. रीवा, ओएसआरएम टेक पैक प्रा.लि. चोरहटा रीवा, केन्द्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान (सिपेट) भोपाल, एचडीएफसी लाईफ इश्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड रीवा, जय भारत मारूती अहमदाबाद गुजरात, ऑटोलाइन प्रा. लि. अहमदाबाद गुजरात, रायकैम आटो प्रा.लि. अहमदाबाद गुजरात, टाटा मोटर आटो मोबाइल कंपनी अहमदाबाद गुजरात, फिएट इंडिया आटो मोबाइल्स प्रा. लि. रंजनगांव पुणे, पीजी इलेक्ट्रो प्लांट इंडिया लि. पुणे, एनआरबी बायरिंग लि. महाराष्ट्र, हायर अप्लीएन्सेस पुणे, जेके टायर्स हरियाणा, प्राकृतशील बॉयोटेक प्रा.लि. सवेरा होटल के पास सतना, उन्नति एग्रोटेक रामवन सज्जनपुर सतना तथा जेएबीआईएल सर्किट इंडिया प्रा. लि. रंजनगांव, प्रगतिशील एग्रोटेक प्रा. लि. रीवा तथा अलर्ट एसजीएस प्रा. लि. रायपुर छत्तीसगढ़ की कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story