रीवाः किसानों के स्वाभिमान पर सांसद के आपत्तिजनक बयान को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
रीवाः किसानों के स्वाभिमान पर सांसद के आपत्तिजनक बयान को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन


रीवा, 13 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने किसानों के स्वाभिमान के खिलाफ बयान देने पर जिले भर में कांग्रेस उनका विरोध कर रही है। शुक्रवार को मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में सांसद जनार्दन मिश्रा के निवास के समक्ष धरना-प्रदर्शन कांग्रेस ने किया।

प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। वहीं, प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए फायर ब्रिगेड से पानी की बौछार भी की गई।गत दिनों सांसद जनार्दन मिश्रा ने किसानों के संदर्भ में कहा था कि वो किसानी के बाद नौ महीने ताश खेलते हैं। जुआ खेलते हैं। चोंगी पीते हैं। यानी नशा करते हैं।

पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े

भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के किसानों को लेकर दिए गए विवादित बयान का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को आक्रोशित किसान नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद के आवास का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। वहीं, प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए फायर ब्रिगेड से पानी की बौछार भी की गई।

सांसद आवास पहुंचकर घेराव

दरअसल, सांसद जनार्दन मिश्रा ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान किसानों को लेकर टिप्पणी की थी। उनके बयान को किसान संगठनों और कांग्रेस ने किसानों का अपमान बताते हुए विरोध शुरू कर दिया है। इसी विरोध के क्रम में शुक्रवार को कांग्रेस और किसान नेताओं ने सांसद आवास पहुंचकर घेराव किया। प्रदर्शन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, शहर अध्यक्ष अशोक पटेल, झब्बू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपने विरोध का इजहार किया।

पुलिस बल तैनात किया गया था

सांसद आवास के बाहर बढ़ते हंगामे और तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके अलावा फायर ब्रिगेड की मदद से पानी की बौछार कर भीड़ को हटाने का प्रयास किया गया।

किसान समाज के सम्मान को ठेस

इस दौरान कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर किसानों के सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों की आवाज बुलंद की तथा सांसद के बयान पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। जिस किसान के अथक परिश्रम से देश का पेट भरता है, उसके प्रति इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी न केवल किसानों का अपमान है, बल्कि पूरे किसान समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली है। कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट संदेश दिया कि किसानों के मान-सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा और अन्नदाताओं के अपमान के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा।

कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथकिसानों के हक, सम्मान और न्याय की इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष रीवा इंजीनियर राजेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना विद्यावती पटेल शीला त्यागी ग्रामीण संगठन मंत्री रवि तिवारी , शहर संगठन मंत्री सज्जन पटेल जी ब्लॉक अध्यक्षगण मंडलम अध्यक्षगण जिला एवं शहर कांग्रेस के सभी पदाधिकारीगण महिला कांग्रेस युवक कांग्रेस सेवादल एनएसयूआई के युवा साथी अल्पसंख्यक कांग्रेस के साथीगण सभी पार्षद साथी एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हीरेन्‍द्र द्विवेदी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776735 Articles

Share this story