मंदसौरः शिवना शुद्धिकरण अभियान के 95वें दिन श्रमदानियों ने पूरे उत्साह के साथ श्रमदान

WhatsApp Channel Join Now
मंदसौरः शिवना शुद्धिकरण अभियान के 95वें दिन श्रमदानियों ने पूरे उत्साह के साथ श्रमदान


मंदसौर, 15 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में रविवार को शिवना शुद्धिकरण अभियान के 95वें दिन श्रमदानियों ने पूरे उत्साह के साथ श्रमदान किया। सभी ने मिलकर करीब दो घंटे तक लगातार मेहनत करते हुए नदी और उसके आसपास सफाई कर पानी से प्लास्टिक की थैलिया,अपशिष्ट निकाला गया।

श्रमदानियों ने नदी किनारे गाजर घास उखाड़ कर साफ सफाई की गई क्योंकि यह घास तेजी से फैलकर नदी के किनारों के प्राकृतिक सौंदर्य को खराब कर रही थी । इस अवसर पर विधायक विपिन जैन ने श्रमदान करने आए समाजसेवियों,युवाओं को स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि शिवना नदी मंदसौर की जीवनरेखा और पहचान है इसे साफ और स्वच्छ रखने के लिए सतत प्रयास आवश्यक है। जैन ने आगे बताया कि अब तक अभियान के परिणाम उत्साहजनक हैं और आने वाले दिनों में कार्य को और गति दी जाएगी। जैन ने सभी मंदसौर वासियों से आहवान किया कि शिवना शुद्धिकरण अभियान में प्रति रविवार को प्रात: 7:30 से 9:30 बजे के बीच श्रमदान करने जरूर पधारे ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

Share this story