राजगढ़ःप्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में आरक्षण विषय पर व्याख्यान आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ःप्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में आरक्षण विषय पर व्याख्यान आयोजित


राजगढ़ःप्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में आरक्षण विषय पर व्याख्यान आयोजित


राजगढ़,15 अप्रैल(हि.स.)। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजगढ़ में करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत बुधवार को “लोकसभा एवं विधानसभा में आरक्षण” विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम जिला प्रशासन के निर्देश अनुसार संचालित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को आरक्षण की संवैधानिक व्यवस्था और इसकी प्रासंगिकता पर विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. मंगलेश सोलंकी ने अपने संबोधन में संविधान में वर्णित आरक्षण प्रावधानों, उनके उद्देश्य और वर्तमान परिस्थितियों में उनकी आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए आरक्षण एक महत्वपूर्ण उपकरण है, जो वंचित वर्गों को प्रतिनिधित्व का अवसर प्रदान करता है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक और उत्तरदायी नागरिक बनने की प्रेरणा भी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीबी. खरे ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षणिक व्याख्यान विद्यार्थियों में सामाजिक समझ बढ़ाते हैं और उनका बौद्धिक दृष्टिकोण व्यापक करते हैं। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन डॉ. गोविंद नागर ने किया, जबकि सफल आयोजन के लिए डॉ. रानू खरेलिया ने सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story