अनूपपुर: दूसरे दिन भी रेस्क्यू दल के खाली हाथ, बमराड़ नदी में डूबा युवक नहीं मिला

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: दूसरे दिन भी रेस्क्यू दल के खाली हाथ, बमराड़ नदी में डूबा युवक नहीं मिला


अनूपपुर: दूसरे दिन भी रेस्क्यू दल के खाली हाथ, बमराड़ नदी में डूबा युवक नहीं मिला


अनूपपुर, 27 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र के मौहरी गांव में शनिवार की दोपहर देवरी डवरा नहाने गए जीजा - साले में जीजा द्वारा नहाने के लिए अचनक बमराड़ नदी में लगाए छलांग और उसके गहरे पानी में लापता होने की घटना में युवक को लगातार खोजबीन के 25 घंटा उपरांत भी ढूंढा नहीं जा सका है। रविवार को अंधेरा होने पर खोजबीन बंद कर दिया गयश हैं सोमवार की सुबह से पुन: खोजबीन अभियान चलाया जायेगा।

ज्ञात हो कि जिला मुख्यालय अनूपपुर से शनिवार की शाम रेस्क्यू करने गई एसडीईआरएफ की टीम लगातार गोताखोरों के माध्यम से खोजबीन कर रही है। घटना स्थल पर रात 7.30 बजे तक की गई खोजबीन और शव नहीं मिलने पर रेस्क्यू बंद कर दिया गया। जिसमें बाद रविवार की सुबह 6 बजे पुनः रेस्क्यू करने टीम उतरी। इस दौरान सर्चिंग बोट के साथ नदी के दोनों छोर से दल के अन्य सदस्यों ने पैदल खोजबीन की। यहां तक कि पैदल ही सर्चिंग अभियान में 5 किलोमीटर दूर बमराड़- जोहिला नदी संगम तक पहुंचे। लेकिन डूबे युवक रविवार की शाम 6.30 बजे तक पता नहीं चला।

एसडीईआरएफ टीम के प्लाटून कमांडर राम नरेश भवेदी ने बताया कि रात के उपरांत सुबह से अभी तक खोजबीन जारी रखी गई है। अभी तक सफलता नहीं मिली है, अब दोपहर 12 बजे से तैराक की मदद से खोजबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि सुबह भी घटना स्थल पर जहां अधिक पानी का भराव था, सर्च किया गया। नदी में वर्तमान मं अधिक पानी के साथ धारा तेज बह रही है। बमराड़ नदी के किनारे अधिक झाड़ियां नहीं है, जोहिला नदी से पूर्व एक छोटा स्टॉप डैम है लेकिन उसका भी गेट खुला है। संभावना है कि युवक बहता हुआ जोहिला में चला गया होगा। बावजूद कुछ स्थानों पर झाड़ियों के साथ कुछ स्थानों पर अधिक गहराई है को तलाश किया जा रहा है, संभवतः अधिक गहराई वाले पानी में झाड़ियों के बीच अटक गया होगा।

दरअसल मौहरी गांव में शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे देवरी डवरा नहाने गए जीजा - साले में 35 वर्षीय देव सिंह पिता गणेशा सिंह उड़ाली निवासी ग्राम बराँझ थाना करनपठार ने नहाने के लिए नदी में छलांग लगा दिया था। युवक कुछ दिन पूर्व ही राजेंद्रग्राम स्थित अपने ससुराल मौहरी गांव आया था। ससुराल से ढाई किलोमीटर दूर अपने साले 28 वर्षीय बेल सिंह के साथ बमराड़ नदी के पास पतली नाला के रूप में बह रहे देवरी डवरा में नहा रहा था। अचानक साबुन लगाने के उपरांत वह उठकर बमराड़ नदी की ओर बढ़ा और नहाने के लिए कूद गया। जिसके बाद वह नदी से वापस नहीं निकला है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story