अनूपपुर: लॉज हादसे में राहत और बचाव कार्य समाप्त, मृतकों के परिजनों एवं घायलों को रेडक्रॉस का सौंपा चेक

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: लॉज हादसे में राहत और बचाव कार्य समाप्त, मृतकों के परिजनों एवं घायलों को रेडक्रॉस का सौंपा चेक


अनूपपुर: लॉज हादसे में राहत और बचाव कार्य समाप्त, मृतकों के परिजनों एवं घायलों को रेडक्रॉस का सौंपा चेक


अनूपपुर: लॉज हादसे में राहत और बचाव कार्य समाप्त, मृतकों के परिजनों एवं घायलों को रेडक्रॉस का सौंपा चेक


अनूपपुर, 05 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा नगर के बस स्टैंड के सामने शनिवार शाम 4 मंजिला लाज के गिरने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई। वहीं तीन घायलों का इलाज जारी हैं। इस दौरान 20 घंटे चले राहत और बचाव कार्य समाप्त हो गया।

घटना के बाद मृतक राधा कोल के घर पहुंच मंत्री द्वय ने पुत्र को ₹1 लाख की सहायता राशि का चेक सौपा। एवं दो मृतकों को रेडक्रॉस के उप सभापति घर पहुंच कर परिजनों को चेक सौपा,घायलों को भी चेक सौप दिया गया हैं। इस दौरान सांसद हिमाद्री सिंह ने कलेक्टर से फोन पर बात कर घटना की पूरी जानकारी ली। भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम भी घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक मोति उर रहमान ने बताया कि करीब 20 घंटे रेस्क्यू चला, जिसमें एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, लोकल समेत 100 से ज्यादा लोग मलबा हटाने में जुटे रहे। वहीं सर्चिंग के लिए भिलाई और बनारस से भी टीमें बुलाई गई थीं। उन्होंने बताया कि कोतमा थाने में भूमि स्वामी राजीव गर्ग और लॉज मलिक लल्लू लाल अग्रवाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 290, 106 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। मृतकों में 55 वर्षीय हनुमान दीन यादव, 40 वर्षीय रामकृपाल यादव एवं 45 वर्षीय राधाबाई को स्थानीय निवासी के रूप में हुई है। वहीं घायलों रामकिशोर,जयप्रकाश एवं तुलसी भैना का ईलाज जारी हैं।

प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार ने बताया कि इस दुखद घटना में तीन लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे। घायलों में से गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को बेहतर उपचार के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहाँ विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। अन्य घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में जारी है। उन्होंने बताया कि इस गंभीर हादसे की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एसईसीएल की टीमों, पुलिस बल एवं सहयोग करने वाले स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

घटना के कुछ देर बाद कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल पूरी रात घटनास्थल पर उपस्थित रहकर राहत एवं बचाव कार्यों का नेतृत्व करते रहे। वहीं भोर के 3.30 बजे जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य पर निगरानी की। मंत्रियों ने कहा कि जांच जारी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हादसे में मृतकों को सौपा ₹1 लाख की सहायता राशि का चेक

मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशानुसार कोतमा निवासी स्वर्गीय राधा के निवास पहुंचकर उनके पुत्र को रेड क्रॉस की ओर से ₹1 लाख की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। आगे ₹8 लाख की अतिरिक्त सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री द्वय ने कहां कि ईश्वर से प्रार्थना है राधा की आत्मा को श्री चरणों में स्थान दें एवं परिजनों को दुख सहने का संबल दें।

वहीं मृतक हनुमान दीन यादव एवं रामकृपाल यादव को रेडक्रॉस के उप सभापति डा. जनक सारीवान ने दोनो के परिजनों के घर पहुंच कर चेक सौंपा। डा. जनक सारीवान ने बताया कि मृतको के में चेक सौप दिया गया हैं। घायलों को भी रेडक्रॉस की तरफ से ₹50-50 हजार राशि का चेक सौंपा गया हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story