उज्जैनः सवारी भरोसे वाली, 300 से अधिक ऑटो चालक पंजीकृत
उज्जैन, 3 दिसंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में बुधवार को जीआरपी ने सवारी भरोसे वाली अभियान का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य यह है कि यात्री अपने निश्चित स्थान तक सुरक्षित पहुंच जाए। इसके लिए ऑटो रिक्शा पर खास तरह के क्यूआर कोड लगाए जा रहे हैं, जिसमें सभी प्रकार की जानकारियां उपलब्ध रहेंगी। इसमें चालक और यात्री अपना फीडबैक भी दे सकेंगे।
जीआरपी का उद्देश्य है कि यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिल सके। इससे आपराधिक घटनाओं को भी कम किया जा सकेगा। बुधवार को जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रं.8 पर स्थित जीआरपी थाने से हमारी सवारी-भरोसे वाली अभियान का शुभारंभ किया रेलवे डीआईजी पकंज श्रीवास्तव, उज्जैन रैंज डीआईजी नवनीत भसीन, इंदौर जीआरपी एसपीपदम विलोचन शुक्ला, लोकायुक्त एसपी आनंद यादव, ईओडब्ल्यू एसपी समर वर्मा, पीटीएस एसपी मनीषा पाठक ने किया।
जीआरपी ने शुरूआती रूप से 300 से अधिक ऑटो चालकों को पंजीकृत किया है। बुधवार को डीआईजी नवनीत भसीन और डीआईजी रेल पंकज श्रीवास्तव ने ऑटो रिक्शा पर क्यूआर कोड स्टीकर लगाए। क्यूआर को स्कैन करते ही चालक की पहचान और मोबाइल नंबर मिल जाएगी। एसपी के अनुसार यात्री यह जान सकेगा कि उसका चालक कौन है और वह किस ऑटो रिक्शा में सफर कर रहा है। उसका सामान छुटने, विवाद होने, तय स्थान पर न छोडऩे पर पुलिस से मदद भी ले सकते है। इससे चालकों को भी बेवजह के इल्जामों से राहत मिलेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्वेल

