भोपाल: बीते वित्तीय वर्ष में रेल मंडल में हुआ रिकॉर्ड माल लदान

WhatsApp Channel Join Now

भोपाल, 2 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम मध्य रेल का भोपाल मंडल आय में वृद्धि करते हुये उत्तरोत्तर प्रगति की ओर अग्रसर है। भोपाल मंडल का वित्तीय वर्ष 2023-24 में कार्य निष्पादन बेहतर रहा है। इसी तारतम्य में भोपाल मंडल ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 9.05 मीट्रिक टन माल लदान की, जिससे 1084 करोड़ रुपये की आय अर्जित हुई।

मंडल कार्यालय द्वारा मंगलवार को दी गई जानकारी के अनुसार, चना और मक्का के लदान में वित्तीय वर्ष 2022-23 की तुलना में वित्तीय वर्ष 2023-24 में क्रमशः 199 प्रतिशत और 119 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे कुल मिलाकर 40.21 करोड़ रुपये की आय अर्जित हुई है। यह वित्तीय वर्ष 2022-23 की तुलना में 20.58 करोड़ रुपये अधिक है। इसके अलावा भोपाल मंडल मेें डीओसी, फ्लाई ऐश एवं आयरन ओर जैसी कमोडिटी के रेल परिवहन में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

कंटेनर लोडिंग में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 47.93 करोड़ रुपये की तुलना में वर्ष 2023-24 के दौरान रूपये 53.98 करोड़ की आय अर्जित हुई, जो कि वित्तीय वर्ष 2022-23 से 12.62 प्रतिशत अधिक है। कंटेनर यातायात में वृद्धि भोपाल क्षेत्र से अंतर्राष्ट्रीय परिवहन (आयात/निर्यात) में वृद्धि का अत्यंत सकारात्मक सूचक है।

हिन्दुस्थान समाचार/ केशव दुबे/मुकेश

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story