फर्जी आईएएस बनकर 42 लाख की ठगी करने वाला रामप्रसाद गुर्जर गिरफ्तार, जेल भेजा

WhatsApp Channel Join Now
फर्जी आईएएस बनकर 42 लाख की ठगी करने वाला रामप्रसाद गुर्जर गिरफ्तार, जेल भेजा


भोपाल, 26 नवंबर (हि.स.)। राजधानी भोपाल की गांधी नगर पुलिस ने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले रामानुज उर्फ रामप्रसाद गुर्जर (40) को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपितकरीब 14 वर्षों से फर्जी अधिकारी बनकर ठगी कर रहा था। अब तक वह अलग-अलग लोगों से करीब 42 लाख रुपये ऐंठ चुका है।

पुलिस के मुताबिक, एरोसिटी रोड स्थित एमजी रुसिया नगर निवासी आरोपी के खिलाफ अगस्त में रामनारायण गुर्जर ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने कलेक्टर कार्यालय और वरिष्ठ अधिकारियों से करीबी संबंध होने का झांसा देकर आर्म्स लाइसेंस बनवाने के नाम पर सात लाख रुपये लिए थे। इसमें चार लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए, जबकि तीन लाख रुपये नकद दिए गए थे।

गांधी नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कलेक्टर कार्यालय सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों की कई सील बरामद की हैं। उसके पास से भाजपा का सदस्यता कार्ड भी मिला है। पुलिस कार्ड की प्रामाणिकता और उसे जारी किए जाने की प्रक्रिया की जांच कर रही है। इस बीच आरोपित के तीन वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें वह नोट गिनते दिखाई दे रहा है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता रामनारायण गुर्जर ने वर्ष 2024 में रुपये देते समय ये वीडियो बनाए थे। पुलिस इनकी भी जांच कर रही है।

पुलिस को मिली अन्य शिकायतों के अनुसार, आरोपी ने परवलिया सड़क क्षेत्र में एक डॉक्टर को प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 30 लाख रुपये वसूले थे। जांच में पता चला है कि ठगी की इस रकम से उसने अपना हाउस लोन चुकाया था।

प्रारंभिक पूछताछ और पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी करीब 14 साल पहले राजस्थान के जयपुर में भी खुद को आईएएस अधिकारी बताकर ठगी कर चुका है। उसके खिलाफ अन्य शहरों से भी धोखाधड़ी की शिकायतें मिली हैं। पुलिस इन शिकायतों की पड़ताल कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजू विश्वकर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story