रामलाल रौतेल ने जनजाति आयोग के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला

WhatsApp Channel Join Now
रामलाल रौतेल ने जनजाति आयोग के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला


भोपाल, 30 अप्रैल (हि.स.) । मध्य प्रदेश राज्य शासन के आदेशानुसार रामलाल रौतेल ने गुरुवार को मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष के पद का पदभार ग्रहण कर लिया है। भगत नेताम तथा मंगल सिंह धुर्वे ने सदस्य के पद पर पदभार ग्रहण किया। अनुसूचित जनजाति वर्ग के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए 1995 में आयोग का गठन किया गया था।

रौतेल आयोग में दो बार अध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। रौतेल वर्ष 1990 से वर्ष 2020 तक संगठन के विभिन्न पदों पर रहे। वर्ष 2003 एवं वर्ष 2013 में रौतेल विधानसभा क्षेत्र अनुपपूर से दो बार विधायक रह चुके हैं। भगत सिंह नेताम को सदस्य के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। वे बैहर, बालाघाट से दो बार विधायक रहे हैं। मंगल सिंह धुर्वे बैतूल जिले से वर्ष 2016 से 2018 तक विधायक के पद पर कार्यरत रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story