महाकाल के दरबार में पहुंचे अभिनेता राकेश बेदी, दर्शन कर मांगी सुख-समृद्धि

WhatsApp Channel Join Now
महाकाल के दरबार में पहुंचे अभिनेता राकेश बेदी, दर्शन कर मांगी सुख-समृद्धि

महाकाल के दरबार में पहुंचे अभिनेता राकेश बेदी, दर्शन कर मांगी सुख-समृद्धि

उज्जैन, 02 अप्रैल (हि.स.)। मशहूर अभिनेता राकेश बेदी ने बुधवार को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। अभिनेता ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की हलचल बढ़ गई और कई श्रद्धालु उन्हें देखने के लिए उत्साहित नजर आए।

इस अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से राकेश बेदी का पारंपरिक तरीके से स्वागत एवं सम्मान किया गया। वहीं अभिनेता ने भी हाथ जोड़कर श्रद्धालुओं का अभिवादन किया और कुछ देर मंदिर परिसर में रुके।

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल

Share this story