राजगढ़ःराज्य मंत्री टेटवाल ने व्यापारियों से किया संवाद

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ःराज्य मंत्री टेटवाल ने व्यापारियों से किया संवाद


राजगढ़ःराज्य मंत्री टेटवाल ने व्यापारियों से किया संवाद


राजगढ़, 07 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर में शनिवार को दीपावली के अवसर पर कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने बाजार पहुंचकर खरीदारी की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से मुलाकात कर दीपावली की तैयारियों और बाजार की रौनक के बारे में चर्चा की।

मंत्री ने कहा कि स्थानीय बाजारों से खरीदारी करने से छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहन मिलता है और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। मंत्री टेटवाल ने बाजार में परिवार की जरूरतों के लिए खरीदारी की। उन्होंने कहा कि धनतेरस और दीपावली भारतीय संस्कृति एवं परंपरा के महत्वपूर्ण पर्व हैं। ये त्योहार सुख, समृद्धि, आरोग्य और सकारात्मकता का संदेश देते हैं। बाजार में उमंग और उत्साह के साथ व्यापारियों के चेहरों पर खुशी देखकर उन्हें प्रसन्नता हुई।

बाजार भ्रमण के बाद राज्यमंत्री सारंगपुर कृषि उपज मंडी पहुंचे। यहां दीपावली के लिए लगी पटाखा दुकानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुकानों पर अग्निशमन के पर्याप्त इंतजाम रहें। दुकानों के बीच निर्धारित दूरी, आवागमन के रास्ते और साफ- सफाई सहित सभी सुरक्षा मानकों का पालन कराया जाए।

उन्होंने कहा कि त्योहार की खुशियां तभी सार्थक हैं, जब प्रत्येक नागरिक सुरक्षित वातावरण में उनका आनंद ले सके। अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। बच्चों का विशेष ध्यान रखने की अपील मंत्री ने नागरिकों से पटाखे चलाते समय सावधानी बरतने और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने क्षेत्रवासियों को धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी परिवारों के सुख, समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774082 Articles

Share this story