राजगढ़ःकिसान महापंचायत के बयान पर राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार का खंडन

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ःकिसान महापंचायत के बयान पर राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार का खंडन


राजगढ़, 14 मई (हि.स.)।मध्यप्रदेष के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में आयोजित किसान महापंचायत के दौरान दिए गए कथित बयान को लेकर प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग राज्यमंत्री नारायणसिंह पंवार ने गुरुवार को स्पष्ट खंडन जारी किया है। उन्होंने कहा कि उनके वक्तव्य को लेकर कुछ भ्रामक और तथ्यहीन खबरें प्रसारित की जा रही हैं, जिनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।

राज्यमंत्री पंवार ने कहा कि डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार पूरी क्षमता से किसानों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महापंचायत में उन्होंने केवल किसानों के हितों, समस्याओं के समाधान और सरकार की प्रतिबद्धताओं पर बात रखी थी, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके वक्तव्य के कुछ अंशों को तोड़-मरोड़कर गलत संदर्भ में प्रचारित किया जा रहा है।

राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसान हमारे अन्नदाता हैं और उनकी सुरक्षा, सम्मान तथा हितों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जनता से अपील की कि भ्रामक जानकारी से भ्रमित न हों, क्योंकि सरकार किसान कल्याण के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्यरत है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story