राजगढ़ः राज्यमंत्री पंवार ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः राज्यमंत्री पंवार ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम


राजगढ़, 25 अक्टूबर (हि.स.)। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 62 पर प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायणसिंह पंवार ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण का प्रसारण भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री के विचारों पर चर्चा करते हुए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने ‘वोकल फॉर लोकल’ के माध्यम से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और स्थानीय कारीगरों व उद्यमियों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। इसके साथ ही प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण, स्वच्छता, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं और अंगदान जैसे विषयों पर भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने जनभागीदारी के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। स्थानीय उत्पादों को अपनाने का संदेश प्रधानमंत्री के संबोधन में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जनहित के कार्यों में सामूहिक प्रयासों की अहमियत सामने आई। स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करने और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने जैसे विषयों को विकसित भारत के संकल्प से जोड़कर देखा गया।

कार्यक्रम के बाद राज्यमंत्री पंवार ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों से संवाद करने और उन्हें राष्ट्रहित व जनसेवा के कार्यों के लिए प्रेरित करने का माध्यम है। प्रधानमंत्री के विचार लोगों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हैं। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने कार्यक्रम को सुना तथा प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने, पर्यावरण संरक्षण और समाजहित के कार्यों में सहभागिता का संदेश दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766582 Articles

Share this story