राजगढ़ः 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड का मंत्री पंवार ने किया भूमिपूजन

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड का मंत्री पंवार ने किया भूमिपूजन


राजगढ़, 21 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में शनिवार को वार्ड क्रमांक 6 में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमिपूजन प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायणसिंह पंवार ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मंत्री पंवार ने कहा कि ब्यावरा शहर के विकास में किसी भी वार्ड को पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। शहर के प्रत्येक क्षेत्र में नागरिकों की जरूरतों के अनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क, पेयजल, स्वच्छता सहित बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य केवल निर्माण कराना नहीं, बल्कि आम नागरिकों को सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को स्वीकृति देकर उन्हें समय पर पूरा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। वार्ड क्रमांक 6 में बनने वाली सीसी रोड से स्थानीय रहवासियों को लंबे समय तक बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह, मंडल अध्यक्ष राजू यादव, मंडल महामंत्री दीपक सामरे, पार्षद विष्णु साहू, दिलीप गुप्ता, दिलीप भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नगर पालिका के अधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781028 Articles

Share this story