राजगढ़ः फिजियोथैरेपी छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
राजगढ़,5 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के थावरिया मोहल्ले में 25 वर्षीय युवक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान विशाल प्रजापति (25) पुत्र कैलाशनारायण प्रजापति निवासी थावरिया मोहल्ला, नरसिंहगढ़ के रूप में हुई है। बताया गया है कि विशाल भोपाल में रहकर फिजियोथैरेपी का डिप्लोमा कर रहा था और वह तृतीय वर्ष का छात्र था। दो दिन पहले ही वह अपने घर नरसिंहगढ़ आया था। गुरुवार रात उसने अपने कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। परिजनों के अनुसार मृतक के पिता ग्राम रुनाया में क्लीनिक संचालित करते हैं। युवक द्वारा यह कदम उठाने के पीछे क्या कारण रहे, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

