जबलपुर रेलवे स्टेशन के किचन पर मजिस्ट्रेट का छापा, नमूने जांच के लिए भेजे

WhatsApp Channel Join Now
जबलपुर रेलवे स्टेशन के किचन पर मजिस्ट्रेट का छापा, नमूने जांच के लिए भेजे


जबलपुर, 12 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में रविवार को रेलवे मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश सगर ने रेलवे स्टेशन स्थित अधिकृत भोजनालय और उसके बेस किचन का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुई इस कार्रवाई से स्टेशन परिसर और भोजनालय संचालकों में हड़कंप मच गया।

निरीक्षण के दौरान बेस किचन में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। परिसर में गंदगी और स्वच्छता संबंधी गंभीर कमियां मिलने पर रेलवे मजिस्ट्रेट ने संबंधित भोजनालय संचालक के विरुद्ध रेलवे अधिनियम की धारा 145 के तहत दंडात्मक कार्रवाई करते हुए मौके पर ही जुर्माना वसूला।

निरीक्षण के दौरान मजिस्ट्रेट ने भोजन तैयार करने की व्यवस्था, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और स्वच्छता मानकों का गहन निरीक्षण किया। जांच में उपयोग किया जा रहा पनीर संदिग्ध गुणवत्ता का प्रतीत होने पर उन्होंने मौके पर मौजूद स्वास्थ्य निरीक्षक हेमंत यादव को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत पनीर के दो नमूने लेकर उन्हें सील किया गया, जिन्हें परीक्षण के लिए अधिकृत खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। वहीं, एक अतिरिक्त नमूना भविष्य की आवश्यकता के लिए सुरक्षित रखा गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story