जबलपुरः समपार फाटक 336 पर 5 से 14 सितंबर तक यातायात रहेगा बंद

WhatsApp Channel Join Now
जबलपुरः समपार फाटक 336 पर 5 से 14 सितंबर तक यातायात रहेगा बंद


जबलपुर, 02 सितंबर (हि.स.)। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल में सिहोरा–डुंडी स्टेशनों के बीच स्थित समपार फाटक क्रमांक 336 पर रेल पथ का ओवर हॉलिंग कार्य किया जाएगा। रेल पथ की संरक्षा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्य 5 सितंबर की सुबह 8 बजे से 14 सितंबर 2026 की शाम 5 बजे तक चलेगा।

रेलवे के अनुसार, अनुरक्षण कार्य के दौरान समपार फाटक क्रमांक 336 से होकर गुजरने वाला सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

ऐसे में इस मार्ग से आवागमन करने वाले वाहन चालकों और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं को निर्धारित अवधि में वैकल्पिक मार्ग के रूप में रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) का उपयोग करना होगा।

रेल प्रशासन ने सड़क उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि यातायात बंद रहने की अवधि में समपार फाटक की ओर जाने से बचें और आरओबी के माध्यम से आवागमन करें। साथ ही रेलवे द्वारा जारी यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया है।

रेलवे का कहना है कि रेल पथ का यह अनुरक्षण कार्य ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन के लिए आवश्यक है। कार्य के दौरान सड़क यातायात को वैकल्पिक मार्ग से संचालित करने की व्यवस्था की गई है, ताकि आमजन को असुविधा कम से कम हो और रेल संरक्षा मानकों को सुनिश्चित किया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story