राघवी थाना बना उज्जैन जिले का दूसरा आईएसओ प्रमाणित थाना

WhatsApp Channel Join Now
राघवी थाना बना उज्जैन जिले का दूसरा आईएसओ प्रमाणित थाना


उज्जैन, 05 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिला पुलिस के लिए गौरव का एक और अध्याय जुड़ गया है। शहर का राघवी थाना अब आईएसओ प्रमाणन प्राप्त करने वाला दूसरा थाना बन गया है। यह उपलब्धि थाना स्तर पर बेहतर कार्यप्रणाली, गुणवत्तापूर्ण सेवाओं और नागरिकों के प्रति जवाबदेह पुलिसिंग का प्रमाण मानी जा रही है।

शुक्रवार को राघवी थाना परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एसपी प्रदीप शर्मा ने थाना प्रभारी और स्टॉफ को शुभकामनाएं देते हुए प्रमाण पत्र सौपा। उन्होने कहा की आईएसओ प्रमाणन किसी भी संस्थान की कार्यक्षमता, पारदर्शिता और निर्धारित गुणवत्ता मानकों के पालन को दर्शाता है। आईएसओ प्रमाणन मिलने से स्पष्ट है कि यहां पुलिस सेवाओं को व्यवस्थित, प्रभावी और नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप संचालित किया जा रहा है। थाना प्रशासन ने रिकॉर्ड प्रबंधन, शिकायतों के निस्तारण, जनसुविधाओं और आधुनिक तकनीक के उपयोग जैसे विभिन्न मानकों पर बेहतर प्रदर्शन किया है।

आमजन को मिलेगी और बेहतर सुविधाआईएसओ प्रमाणित थानों में नागरिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाता है। शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया को सरल और व्यवस्थित बनाया जाता है, वहीं दस्तावेजों का सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित किया जाता है। आगंतुकों के लिए बेहतर इंतजाम, स्वच्छ वातावरण और त्वरित पुलिस सहायता जैसी व्यवस्थाएं भी इस मानक का हिस्सा होती हैं।

गुणवत्ता और पारदर्शिता की दिशा में बड़ी उपलब्धिगौरतलब है कि साल 2025 में महाकाल थाने को भी आईएसओ प्रमाणन मिला था। ग्रामीण एएसपी आलोक शर्मा ने कहा की यह स मान राघवी थाना स्टाफ, अधिकारियों और पूरी उज्जैन पुलिस टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। आईएसओ प्रमाणन से न केवल पुलिस सेवाओं की गुणवत्ता को नई पहचान मिली है, बल्कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास को भी मजबूती मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल

Share this story