जबलपुरः लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा के कार्यक्रम स्थल एवं मार्ग का मंत्री राकेश सिंह ने किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
जबलपुरः लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा के कार्यक्रम स्थल एवं मार्ग का मंत्री राकेश सिंह ने किया निरीक्षण


जबलपुर, 31 अक्टूबर (हि.स.)। लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान के अंतर्गत जबलपुर में आयोजित होने वाली विशाल पदयात्रा के कार्यक्रम स्थल शहीद स्मारक, गोलबाजार एवं पदयात्रा मार्ग का शनिवार को प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

गौरतलब है कि आगामी सोमवार 2 नवम्बर को आयोजित होने बाली लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान के अंतर्गत आयोजित में पदयात्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा साथ विभिन्न सामाजिक एवं अन्य संगठन सहभागिता करेंगे।

जबलपुर में होने वाली विशाल पदयात्रा के कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान गैर राजनैतिक कार्यक्रम है लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान की इस पद यात्रा में प्रबुद्ध वर्ग सर्व समाज, व्यापारीक संगठन एवं संस्थाओं की भागीदारी कर जनता के द्वारा दिए गए जनादेश पर अपना विश्वास प्रकट करने पदयात्रा में सम्मिलित होंगे।

उन्होंने कहा जो अराजकता देश में कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों के द्वारा फैलाने का काम किया जा रहा है उसके विरोध में एवं हमारे लोकतंत्र पर विश्वास व्यक्त करने सभी जन बड़ी संख्या में शामिल होकर पदयात्रा करेंगे।

मंत्री सिंह ने आयोजन के संबंध में जिला कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, एसपी सम्पत उपाध्याय, नगर निगम आयुक्त अग्रिम कुमार एवं सम्बंधित प्रशासनिक अधिकारियों एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गए हैं।

निरीक्षण के दौरान सांसद आशीष दुबे, राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक, जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पाण्डेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, जिला प्रभारी पूर्व सांसद आलोक संजर, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिंकुज विज, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्रीकान्त साहू उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770252 Articles

Share this story