अनूपपुर: जनसुनवाई में व्यापारी ने कलेक्टर से की सूदखोरी की शिकायत, 79 लोगों ने न्याय की लगाई गुहार

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: जनसुनवाई में व्यापारी ने कलेक्टर से की सूदखोरी की शिकायत, 79 लोगों ने न्याय की लगाई गुहार


अनूपपुर, 13 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कलेक्ट्रेट में मंगलवार की जनसुनवाई में कलेक्टर रत्नाकर झा ने 79 लोगों ने ने न्याय की गुहार लगाई, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही करते हुए त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में जिले के राजेंद्रग्राम के व्यापारी 54 वर्षीय अयोध्या प्रसाद सोनी ने अवैध सूदखोरी की शिकायत की। उनसे अत्यधिक ब्याज वसूले, दुकान पर कब्जे की कोशिश कर सादे कागजों पर हस्ताक्षर कराकर चार पहिया वाहन छीनी। घर-गहने बेचने के बाद भी उन्हें परेशान किया जा रहा है। सोनी ने बताया, पहले शिकायतें दी थीं, पर कार्रवाई नहीं हुई। कोटमी निवासी जुग्गा गुप्ता पर 2 लाख के बदले 4 लाख का चेक बाउंस कराने और जेल भेजने की धमकी का आरोप है।

इसके अलावा आवेदकों ने विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन में नगर परिषद अमलाई निवासी नर्मदा प्रसाद त्रिपाठी ने अतिथि शिक्षक वर्ग-2, गणित विषय के पद पर सेवाएं निरंतर रखे जाने संबंधी आवेदन दिया। ग्राम दुलहरा निवासी कैलाश कोरी ने विद्युत बिल की राशि माफ करने की मांग की। वहीं, कोतमा के वार्ड क्रमांक-11 निवासी अमृत लाल पटेल ने वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत कराने एवं राशन कार्ड में नाम दर्ज कराने तथा ग्राम परसवार के कोयलारी टोला निवासी जगदीश चंद्र पटेल ने फसल क्षति के एवज में नियमानुसार मुआवजा राशि दिलाए जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनीं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760180 Articles

Share this story