अनूपपुर: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय मंत्री उईके ने मां नर्मदा का पूजन-अर्चन, अमरकंठ महादेव में किया रुद्राभिषेक

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय मंत्री उईके ने मां नर्मदा का पूजन-अर्चन, अमरकंठ महादेव में किया रुद्राभिषेक


अनूपपुर: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय मंत्री उईके ने मां नर्मदा का पूजन-अर्चन, अमरकंठ महादेव में किया रुद्राभिषेक


अनूपपुर, 13 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की पवित्र धार्मिक एवं आध्यात्मिक तीर्थ नगरी अमरकंटक में बुधवार को प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग की मंत्री संपतिया उईके ने मां नर्मदा उद्गम स्थल में विधिवत दर्शन, पूजन एवं अर्चन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

मंत्री संपतिया उईके आज मंडला से जिले के बिजुरी जाते समय मां नर्मदा की नगरी अमरकंटक पहुंची जहां उन्होंने मां नर्मदा उद्गम स्थली में विधिवत दर्शन, पूजन एवं अर्चन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। इसके पश्चात अमरकंटक स्थित प्रसिद्ध अमरकंठ महादेव मंदिर में नर्मदा मंदिर के पुजारी उमेश द्विवेदी बंटी महाराज ने भगवान शिव का वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक कराया।

मंत्री संपतिया उईके लगभग ढाई घंटे तक नर्मदा उद्गम मंदिर परिसर में रहीं तथा मंदिर की धार्मिक गतिविधियों में सहभागिता निभाई। दर्शन एवं पूजन के उपरांत वह राजेन्द्ररग्राम में सांसद हिमांद्री सिंह के निवास में पहुंच कर मुलाकात कर हालचाल जाना। इसके बाद बिजुरी नगर के लिए रवाना हुई जहां वह राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम एवं तिलकोत्सव समारोह में शामिल होगीं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story