प्रो. बेदिया बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल के कुलगुरू नियुक्त
Oct 14, 2026, 19:56 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
भोपाल, 14 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल का नया कुलगुरू, प्रोफेसर, व्यवसाय प्रबंध, पं. जवाहरलाल नेहरू व्यवसाय प्रबंध संस्थान, सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन के प्रोफेसर दीन दयाल बेदिया को नियुक्त किया है।
इस संबंध में राज्यपाल की ओर से बुधवार को आदेश जारी आदेशनुसार प्रो. दीन दयाल बेदिया को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 4 वर्ष की कालावधि अथवा 70 वर्ष की आयु जो भी पूर्वत्तर हो के लिए कुलगुरू नियुक्त किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

