ग्वालियरः कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में 80 लोगों की समस्याओं की हुई सुनवाई

WhatsApp Channel Join Now
ग्वालियरः कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में 80 लोगों की समस्याओं की हुई सुनवाई


ग्वालियरः कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में 80 लोगों की समस्याओं की हुई सुनवाई


ग्वालियर, 02 दिसम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में हुई जन-सुनवाई में 80 लोगों की समस्यायें सुनी गईं। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने एक- एक कर सभी आवेदकों की समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की। जन-सुनवाई में प्राप्त हुए 80 आवेदनों में से 36 दर्ज किए गए। शेष 44 आवेदन संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को सीधे ही निराकरण के लिये दिए गए। सभी अधिकारियों को समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जन-सुनवाई में राजस्व, नगर निगम, बिजली इत्यादि से संबंधित समस्यायें प्राप्त हुईं। जमीन संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश सभी एसडीएम व तहसीलदारों को दिए गए हैं। जनसुनवाई में मदद की आस में पहुँचे जरूरतमंदों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम भी कराया गया। संयुक्त कलेक्टर सुरेश कुमार बरहादिया व विनोद सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने जन सामान्य से आवेदन प्राप्त कर निराकरण की कार्यवाही की।

भोपाल में कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की समस्याएं, जनसुनवाई में 114 आवेदन प्राप्त हुएइधर, भोपाल में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को जिले से जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया। जनसुनवाई में आए नागरिकों से 114 आवेदन प्राप्त हुए। इस मौके पर एडीएम सुमित कुमार, अंकुर मेश्राम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर सिंह ने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रूख अपनाते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story