ग्वालियरः कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में 124 लोगों की समस्याओं की हुई सुनवाई

WhatsApp Channel Join Now
ग्वालियरः कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में 124 लोगों की समस्याओं की हुई सुनवाई


ग्वालियर, 2 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में हुई जन-सुनवाई में 124 लोगों की समस्यायें सुनी गईं। अपर कलेक्टर कुमार सत्यम सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने एक – एक कर सभी आवेदकों की समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की।

जन-सुनवाई में प्राप्त हुए 124 आवेदनों में से 54 दर्ज किए गए। शेष 70 आवेदन संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को सीधे ही निराकरण के लिये दिए गए। सभी अधिकारियों को समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। जन-सुनवाई में स्कूलों में प्रवेश, राजस्व, नगर निगम, बिजली इत्यादि से संबंधित समस्यायें प्राप्त हुईं। जमीन संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश सभी एसडीएम व तहसीलदारों को दिए गए। जनसुनवाई में मदद की आस में पहुँचे जरूरतमंदों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम भी कराया।

एसडीएम ग्वालियर सिटी प्रदीप कुमार शर्मा, एसडीएम झांसी रोड अतुल सिंह व एसडीएम लश्कर नरेन्द्र बाबू यादव, संयुक्त कलेक्टर सुरेश कुमार बरहादिया व विनोद सिंह भी जन सामान्य से आवेदन प्राप्त कर उनके निराकरण की कार्यवाही की।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story