जबलपुरः राष्ट्रपति से मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सौजन्य भेंट

WhatsApp Channel Join Now
जबलपुरः राष्ट्रपति से मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सौजन्य भेंट


जबलपुरः राष्ट्रपति से मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सौजन्य भेंट


जबलपुर, 21 जून (हि.स.)।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच आत्मीय संवाद हुआ और संस्कृति व श्रद्धा के प्रतीक स्वरूप स्मृति चिन्हों का आदान-प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रपति का प्रदेश आगमन पर स्वागत करते हुए उन्हें जीवनदायिनी मां नर्मदा की बेहद सुंदर प्रतिमा भेंट की। वहीं, राष्ट्रपति ने भी अपनी ओर से मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुरी स्थित सुप्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम तथा बहन सुभद्रा की अलौकिक तस्वीर सप्रेम भेंट की। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री को ओडिशा की ऐतिहासिक धरोहर कोणार्क सूर्य मंदिर के विश्व प्रसिद्ध चक्र की भव्य प्रतिकृति भी उपहार स्वरूप प्रदान की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story